ट्रेन के पेंट्रीकार के द्वारा किया गया दुष्कर्म, युवकों द्वारा खोला गया दरवाजा, नजारें ने लोगो को दहला दिया

ट्रेन के पेंट्रीकार के द्वारा किया गया दुष्कर्म, युवकों द्वारा खोला गया दरवाजा, नजारें ने लोगो को दहला दिया

रांची. झारखंड में एक बार फिर दुष्कर्म की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां ट्रेन में बैठकर यात्रा कर रही एक महिला के साथ शराब के नशे में एक युवक ने जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की. जानकारी के मुताबिक एक दिव्यांग महिला उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही थी. इसी दौरान आधी रात को वह महिला सीट से उठकर बाथरूम में गई. तभी पीछे से पेंट्री कार का एक कर्मी अंदर घुस गया और उस यात्री महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. शिकायत मिलने पर ट्रेन के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

ओडिशा के पुरी से योगनगरी ऋषिकेश जा रही उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में दिव्यांग महिला यात्री के साथ पेंट्री कार के कर्मी युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किये जाने की घटना सामने आई है. घटना की शिकायत मिलने पर चक्रधरपुर में राजकीय रेल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. 28 वर्षीय पीड़िता महिला ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही थी. इस दौरान कटक से जाजपुर के बीच बीती रात 2 से 3 बजे के बीच पेंट्री कार के कर्मी युवक रामजीत ने महिला के साथ ट्रेन के बाथरूम में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शिक्षक ने सातवीं कक्षा के छात्रों को दी ऐसी जिम्मेदारी कि एक छात्र की हो गई मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Next post शेयर टैडिंग के नाम पर बड़े मुनाफे का लालच देकर करीब 70 करोड़ की ठगी, गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार