नक्सलियों ने मोबाइल टावर पर लगाई आग, घटना स्थल में लगाया बैनर पोस्टर

नक्सलियों ने मोबाइल टावर पर लगाई आग, घटना स्थल में लगाया बैनर पोस्टर

कोंडागांव : लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही जहां एक ओर राजनीतिक गलियारों में हलचल है तो वहीं दूसरी ओर  नक्सलियों ने आतंक मचाया हुआ है। बीती देर रात नक्सलियों ने उत्पात मचाया। जहां उन्होंने ग्राम पंचायत केजंग के एक मोबाइल टावर पर आग लगा दी। इतना ही नहीं इन नक्सलियों ने आगजनी के बाद घटना स्थल पर बैनर पोस्टर भी लगाए। यह पूरा मामला बयानार थाना क्षेत्र के केजंग गांव का बताया जा रहा है।

दरअसल, बीती देर रात नक्सलियों ने ग्राम पंचायत केजंग के मोबाइल टावर पर आग लगी दी जिससे मोबाइल टावर का कंट्रोल पैनल जलकर खाक हो गया। इसके बाद आसपास के इलाके में इस आगजनी की घटना के बाद दहशत का माहौल देखा गया। नक्सलियों ने इस आगजनी की घटना के बाद घटना स्थल पर एक बैनर पोस्टर भी लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कलेक्टर और एसपी ने किया केंन्द्रीय जेल का निरीक्षण
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेंज स्तरीय मीटिंग ली गई, मीटिंग मे लोकसभा चुनाव 2024 स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्ति पूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ निर्वाचन कार्य सम्पन्न करने हेतु अपनी जवाबदारी एवं भूमिका का कुशल निर्वहन करने एवम आदर्श अचार सहिता का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में कहा गया की अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी बदमाशों की नियमित चेकिंग करने, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही तथा शराब तस्करों पर पैनी निगाह रख कार्यवाही करने, वारंट अभियान में और भी तेजी लाने, पुरानी शिकायतों का तत्काल निराकरण करने एवं माननीय उच्चतम एवं उच्च न्यायालय के लंबित याचिकाओं एवम निर्देशों का समय पर पालन करने, शिकायतों एवम लंबित मामले की थानावार समीक्षा कर त्वरित निराकरण के लिए सभी अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारियों को निर्देशित कर, अन्य महत्वपूर्ण बातों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने कहा की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए सभी अधिकारीगण, वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क व तालमेल बनाए रखें। सभी अधिकारी आपस में सूचनाओं का लगातार आदान-प्रदान करते रहें। किसी भी तरह के अपराध की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करें। आपराधिक मामलों के वांछित दोषियों की धरपकड़ के लिए गंभीरता से हर संभव कार्रवाई अमल में लाई जाए। गर्ग ने अपराध विवेचना में दक्षता लाने तथा त्रिनयन एप का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के सभी को निर्देश दिए। शांति एवं कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए परिस्थितियों के मुताबिक सुरक्षा के हर संभव कदम उठाए जाएं। रेंज से उपस्थित पुलिस अधिकारी पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा राम कृष्ण साहू सहित जिलों के राजपत्रित अधिकारीगण,थाना एवम चौकी प्रभारी ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में शामिल हुए । Next post सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने रेंज के अधिकारियों के साथ ली, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक