WhatsApp वीडियो कॉल पर अचानक से कपड़े उतारने लगी लड़की और फिर…

नई दिल्ली : व्हाट्सएप का इस्तेमाल दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं और इसकी मदद से स्कैमर्स लोगों को निशाना बनाने की तरकीबें भी खोजते रहते हैं। अब गुरुग्राम का अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें वीडियो कॉल करते हुए एक विक्टिम को ब्लैकमेल किया गया। वीडियो कॉल के दौरान डर के मारे विक्टिम बेहोश ही हो गया।

हुआ यूं कि गुरुग्राम में सेशंस कोर्ट के रिटायर्ड जज के 25 साल के बेटे को वॉट्सऐप पर एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवक खुद भी पेशे से वकील है और उसे रविवार को अनजान नंबर से वॉट्सऐप वीडियो कॉल आया। जब फोन आया तो युवक अपने पिता के ऑफिस में था और कॉल पर एक लड़की अपने कपड़े उतारने लगी।

अपने स्मार्टफोन स्क्रीन पर किसी लड़की को कपड़े उतारते देख युवक घबरा गया और बेहोश हो गया। पिता ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि जब बेटे ने वीडियो कॉल उठाई तो मैं वहीं था, स्क्रीन पर एक लड़की दिखी और अपने कपड़े उतारने लगी। मेरा बेटा यह देखते ही बेहोश हो गया और स्क्रीन से हट गया, लेकिन लड़की ने उसे भद्दी फोटोज भेजते हुए सोशल मीडिया पर रिलीज करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करने लगी। महिला ने वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट शेयर किया और बदले में पैसों की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दिल दहलाने वाला मर्डर; फेसबुक पर लाइव आकर व्यक्ति को कुल्हाड़ी से काटा..आरोपी गिरफ्तार
Next post सुपेला चौक से गदा चौक तक ट्रैफिक व्यवस्थित कराने निगम ने छेड़ा अभियान