मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर  की ठगी, दंपती समेत चार के खिलाफ एफआइआर दर्ज

मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर की ठगी, दंपती समेत चार के खिलाफ एफआइआर दर्ज

भिलाई मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर दो लोगों से पांच लाख 95 हजार रुपये की ठगी हुई है। आरोपितों ने साल भर पहले दोनों पीड़ितों से रुपये लिए थे। इसके बाद आरोपितों ने न तो नौकरी लगवाई और न ही रुपये लौटाए।

इसके बाद पीड़ित ने नेवई थाना में आरोपितों के खिलाफ शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत प्राथमिकी कर जांच शुरू की हैBhilai News: मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 5.95 लाख की ठगी, दंपती समेत चार के खिलाफ एफआइआर दर्ज

पुलिसने बताया कि प्रियदर्शिनी नगर कृष्णा अपार्टमेंट रिसाली निवासी शिकायतकर्ता प्रह्लाद सिंह सिंकरवार की शिकायत पर आरोपित अनिता सिंह, उसके पति नरेंद्र सिंह, गिरीश यादव और भूपेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी की
पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने शिकायतकर्ता के बेटे की मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर सवा चार लाख रुपये लिए थे। इसके साथ ही आरोपितों ने उसके एक परिचित बुद्धेश्वर की प्यून की नौकरी लगवाने के नाम एक लाख 95 हजार रुपये लिए थे। आरोपितों ने मई 2022 में दोनों पीड़ितों से रुपये लिए थे और दावा किया था
रुपये लेने के बाद भी आरोपितों ने किसी की भी नौकरी नहीं लगवाई। रुपये मांगने पर आरोपितों ने शुरू में काफी घुमाया और फिर साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़ितों ने नेवई थाना पहुंचकर घटना की शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कपड़ा और बर्तन बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने का अभियान शुरू नहीं हो सका
Next post पत्नी से हुआ विवाद, नशे में आरोपित ने सगे भाइयों की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या