समीर वानखेड़े पर 25 करोड़ वसूल के आरोप

आर्यन खान ड्रग केस की जांच कर रहे NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) पर करोड़ों की उगाही के आरोपों की जांच करने के लिए एनसीबी के डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह अपनी टीम के साथ मुंबई पहुंच चुके हैं.

समीर वानखेड़े पर 25 करोड़ रुपये की वसूल के आरोप लगाए गए हैं.  वहीं इस बीच, NCB ने केपी गोसावी के बॉडीगार्ड और इस मामले में स्वतंत्र चश्मदीद गवाह प्रभाकर सैल को भी समन जारी किया है.

कहा जा रहा है कि टीम प्रभाकर सैल से भी पूछताछ करेगी. प्रभाकर को आज दोपहर 12 बजे NCB दफ्तर बुलाया गया है.

इधर, मुंबई पुलिस ने एक एसीपी दर्जे के अधिकारी को एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर लगा रहे आरोपों की जांच के लिए नियुक्त किया है. जितनी भी शिकायतें आई है उसकी जांच ACP करेंगे.

अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है, सिर्फ़ लिखित शिकायत है. मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post jagatbhumi 10-oct to 16 oct
Next post HOD ने जूनियर डाक्टर को पीटा