इस्पात नगरी में सौहार्द्रपूर्ण से नवरात्रि का आयोजन

भिलाई नगर नवरात्रि की धूम इन दिनों इस्पात नगरी में चारों ओर दिखाई दे रही है। शहर में विभिन्न जगहों पर स्थानीय समितियों द्वारा भव्य रूप से नवरात्रि पर्व का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान आकर्षक पंडाल के साथ ही कोविड संक्रमण से बचाव संबंधी उपाय भी किये जा रहे हैं।

इसी कड़ी में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां दुर्गा के दर्शन किये।

उन्होंने भिलाई- दुर्ग क्षेत्र के सभी क्षेत्रों में आयोजित पूजा कार्यक्रमों में शामिल होकर समिति द्वारा की गई व्यवस्था की सराहना की।

पाण्डेय ने बताया कि इस्पात नगरी में सौहार्द्रपूर्ण से नवरात्रि का आयोजन किया जा रहा है। यह पर्व शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की अराधना का पर्व है। यह पर्व हमें खुशहाली और सुख- समृद्धि देता है।

विभिन्न समितियों द्वारा आय़ोजन को लेकर जो भी व्यवस्थाएं बनाई गई हैं, वह साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने छावनी, खुर्सीपार के अंतर्गत बालाजी नगर, राधाकृष्ण मंदिर, शहीद वीरनारायण सिंह नगर, दुर्गापारा, दुर्गा मंदिर, गौतम नगर, सुपेला में लक्ष्मी नगर मार्केट

कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी शिव मंदिर, राम जानकी मंदिर कैम्प-1, कैम्प-2 शीतला मंदिर और गणेश मंदिर, सेक्टर-2, सेक्टर-5, सेक्टर-10, शहीद कौशल यादव नगर हुडको सहित दुर्ग तितुरहीड एवं धमधानाका आदि क्षेत्रों में मातारानी के दर्शन किये।

लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस खुशहाली के पर्व में सभी कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी सावधानियां बरते और स्वस्थ रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 11 दिन बाद गृहमंत्री साहू को आई कवर्धा की याद
Next post जिला प्रशासन ने रावण दहन को लेकर जारी की गाइडलाइन