सड़क हादसे में चाची-भतीजी की मौत,20 फीट गहरे कुएं में गिरा

बलरामपुर में एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। हादसे में चाची-भतीजी की मौत हो गई, जबकि 4 लोगों को चोटें आई हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई।

सूचना मिलने पर विधायक बृहस्पत सिंह और पुलिस मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी लोगों को बाहर निकाला गया। हादसा रामानुजगंज थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, ऑटो चालक रामचंद्रपुर से सवारी लेकर सुबह करीब 9.30 बजे रामानुजगंज बाजार जा रहा था। ऑटो में 6 लोग सवार थे। अभी ग्राम पंचायत कालिकापुर के पास पहुंचे थे कि ऑटो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरा।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। कुएं में ऑटो गिरा देख स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, तब तक सभी लोग अंदर ही फंसे हुए थे। इस पर पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई।

कुआं काफी गहरा होने के साथ ही उसमें पानी भी भरा हुआ था। ऐसे में लोगों को निकालने में दिक्कत आ रही थी। पोकलेन मशीन की सहायता से ऑटो को बाहर निकाला गया।

इसके साथ ही अन्य 4 लोग भी बाहर आए, लेकिन नीलकंठपुर निवासी देवमनी यादव (40) पत्नी दयाशंकर यादव और उसकी 14 साल की भतीजी माला यादव पुत्री नंदलाल यादव गहरे पानी में डूब गए। ऐसे में पंप मंगवाकर कुएं का पानी निकाला गया। इसके बाद दोनों के शव मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कुंभकारों को आरक्षित की जाएगी जमीन- भूपेश बघेल
Next post फैमिली पेंशन की सीमा बढ़ाई,अब मिलेगी 1.25 लाख मंथली पेंशन