मित्तल हॉस्पिटल के द्वारा  किये कब्जे को निगम ने तोड़ा

मित्तल हॉस्पिटल के द्वारा किये कब्जे को निगम ने तोड़ा

नेहरूनगर क्षेत्र में निगम के राजस्व विभाग की टीम ने निगम की भूमि पर कब्जा करने को लेकर मित्तल हॉस्पिटल के द्वारा निर्मित किए गए बाउंड्री वॉल को तोड़ा! वही वैशाली नगर जोन 02 की टीम ने केम्प 01 में नाली पर कब्जा कर बनाये गए दीवार को तोड़कर कब्जा हटाया।

दोनों ही कार्यवाही में बेदखल कर तोड़फोड़ उपरांत सामग्री को जप्त किया गया। निगम क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे ने अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देश दिए हुए हैं! इसके लिए विशेष दस्ता का गठन किया गया है!

नेहरू नगर जोन के सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे ने बताया कि जोन आयुक्त मनीष गायकवाड़ के निर्देश पर अवैध कब्जा करने वाले के विरूद्ध तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई।

उन्होंने बताया कि प्रबंधन द्वारा हास्पिटल के पीछे निगम प्रशासन के पम्प हाउस की जमीन को घेरकर अपने कब्जे में ले लिया था, जिसकी शिकायत मिलने राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तोड़फोड़ कर सामग्री को जप्त किया गया।

इसी प्रकार जोन 02 में भी तोड़फोड़ की कार्यवाही हुई। सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने बताया कि वृन्दानगर केम्प 01 में हिन्छलाल कुशवाहा द्वारा नाली पर कब्जा करते हुए मकान निर्माण कर रहा था, जिसकी शिकायत पंचदेव सिंह द्वारा किया गया था, शिकायत के आधार पर निगम की टीम मौके पर पहुंची और नाली के ऊपर किये जा रहे निर्माण को तोड़कर नाली को कब्जा मुक्त कराया ताकि नाली से पानी निकासी की समस्या न हो!

निगम आयुक्त श्री सर्वे के निर्देशानुसार जोन क्षेत्र में कहीं भी अवैध निर्माण या अतिक्रमण की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है! कार्यवाही के दौरान जोन के राजस्व विभाग और तोड़फोड़ दस्ता के कर्मचारी उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 5 to 18 september 2021
Next post डॉक्टर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी