भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

भिलाई:   एसआई भर्ती में रोक लगाने और आरक्षण के मुद्दे को लेकर  भाजपा ने रविवार शाम मशाल रैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता और भाजयुमो नेता एक साथ शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में पहली रैली निकाली गई। यह रैली राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ रही। हाल में जो एसआई की भर्ती पर रोक लगाई गई और आरक्षण सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाजपाइयों ने आक्रोश रैली निकाली।

मशाल रैली टाउनशिप के सेक्टर 6 सिविक सेंटर स्थित अर्जुन रथ पार्क से शुरू की गई, जो सेंट्रल एवेन्यू मार्ग से होते हुए आस्था चौक तक पैदल मार्च करते हुए वापस सिविक सेंटर में समाप्त हुई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने का कहा कांग्रेस सरकार आदिवासियों के आरक्षण, महंगाई, भ्रष्टाचार, एसआई भर्ती और महिलाओं की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर विफल रही, सरकार भ्रष्टाचार कर रही है। एसआई भर्ती होनी चाहिए, जिसे बंद कर दिया गया है। आदिवासियों के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post साल का अंतिम चंद्र ग्रहण,जानें इससे जुड़ी छोटी-बड़ी बातें
Next post ब्रह्मलीन हुए महामंडलेश्वर शारदानंद सरस्वती, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग