बिजली विभाग का कनिष्ठ अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार

मध्यप्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बृहस्पतिवार को यहां बिजली विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

ईओडब्ल्यू के निरीक्षक शैलेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता अरुण सैनी ने कामाख्या मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के प्रबंधक से 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की अन्यथा उनके खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज करने की धमकी दी।

कुशवाहा ने कहा कि शिकायत मिलने पर ईओडब्ल्यू की ग्वालियर इकाई ने योजना बनाकर जाल बिछाया और सैनी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

उन्होंने कहा कि सैनी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आरक्षण विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा,अर्जेंट हियरिंग पर फैसला
Next post सात नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण