शिवसेना कार्यकर्ताओं,खालिस्तान समर्थकों में हुई पत्थरबाजी-लहराई गईं तलवारें, 4 घायल

शिवसेना कार्यकर्ताओं,खालिस्तान समर्थकों में हुई पत्थरबाजी-लहराई गईं तलवारें, 4 घायल

पंजाब   पटियाला में शुक्रवार को शिवसेना कार्यकर्ता और खालिस्तानी समर्थकों के बीच झड़प हो गई. इस झड़प के दौरान खुलेआम तलवारें लहराई गईं और पत्थरबाजी  हुई. इसके बाद से शहर में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं. पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नानक सिंह के मुताबिक झड़प की इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं.

शिवसेना को इस मार्च के लिए अनुमति नहीं दी गई थी. जानकारी के मुताबिक, पटियाला में शिवसेना कार्यकर्ताओं की ओर से निकाले गए खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च के दौरान ये झड़प हुई. कई सिख संगठन और हिंदू कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए, जिसके बाद पुलिस को पूरे मामले को सुलझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.इस दौरान खालिस्तान के समर्थन में नारेबाजी भी हुई. दोनों तरफ से तलवारें लहराई गईं और पथराव भी किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कांग्रेस चुनाव से हटे देवेंद्र और सुबोध
Next post गर्लफ्रेंड ने शादी तुड़वाई प्रेमी ने किया हत्या