बॉर्डर पर युवक की हत्या, हाथ काट बैरिकेड से लटकाया

हरियाणा के सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर युवक की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई।

तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर चल रहे धरना स्थल की मुख्य स्टेज के पीछे बैरिकेड पर एक व्यक्ति का शव बंधा मिला है।

उसकी नृशंस तरीके से पिटाई करने के साथ ही दाहिना हाथ काटकर मारा गया है। उसे घसीटा भी गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

व्यक्ति का दाहिना हाथ बाजू से काटकर शव के साथ ही बांधा गया है। व्यक्ति के दोनों हाथों को बैरिकेड से रस्सी से बांधकर लटकाया गया है।

आरोप है कि धरना स्थल पर ही कुछ लोगों ने घटना को अंजाम दिया है।

शव की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर हंगामा भी किया गया। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मृतक की पहचान की कोशिश कर रही है।

कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य मंच के पीछे बैरिकेड पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला।

लोगों ने शव को देखकर पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। कुंडली बॉर्डर पर हत्या की सूचना के बाद कुंडली

थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर निहंगों ने हंगामा कर दिया। शव को उतारने नहीं दिया जा रहा था।

बाद में किसान नेताओं ने आकर शव को उतरवाया। शव को सामान्य अस्पताल में भेजा गया है।

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव अर्धनग्न था और केवल सफेद पायजामा पहने था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अंडरवियर में डेढ़ किलो सोने छिपाकर लाया मजदूर गिरफ्तार
Next post मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को गाड़ी ने कुचला, एक की मौत, 16 घायल