दुर्गा महानवमी पर नरबलि

रांची. अंधविश्वास की कोई हद नहीं, अगर कुछ है तो वो है खौफनाक परिणाम. अंधविश्वास से भरपूर झारखंड के रांची से एक ऐसी दिलदहलाने वाले खबर सामने आई है जिसे पढ़कर दंग रह जाएंगे.

रांची के तमाड़ा इलाके में दशहरा, दुर्गा पूजा से पहले महानवमी के मौके पर एक युवक की बली चढ़ा दी गई है. आरोपी उसके ही गांव का रहने वाला है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी ने युवक की गला रेत कर हत्या की. वारदात से पहले आरोपी गांवभर में यह कहता घूम रहा था कि आज महानवमी है इसलिए किसी की बली देनी होगी.

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला रांची के तमाड़ा क्षेत्र के पीपीईदी गांव का है.

मृतक की पहचान हराधन लोहरा के रूप में हुई है जो पिपाईदी गांव का ही रहने वाला था.

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि आरोपी तरुण कुमार महतो गुरुवार की सुबह से ही गांव में यह बोलते फिर रहा था कि आज महानवमी है, इसलिए किसी की बलि देनी होगी.

इसी क्रम में उसने गुरुवार की सुबह हराधन लोहरा का चाकू से गला रेत दिया.

आनन-फानन में ग्रामीण घायल हराधन को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने आरोपी तरुण को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से चाकू भी बरामद किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post धनुष-बाण से हमला, 5 को उतारा मौत के घाट, कई घायल
Next post अंडरवियर में डेढ़ किलो सोने छिपाकर लाया मजदूर गिरफ्तार