कवर्धा में पथराव-लाठीचार्ज, कर्फ्यू लगा,नेशनल हाईवे पर हंगामा

झंडा लगाने को लेकर विवाद  

कवर्धा में मंगलवार को काफी हंगामा हुआ। दो दिन पहले झंडा लगाने से शुरू हुए बवाल के बाद आज बड़ी संख्या में तमाम लोग सड़क पर लाठियां, रॉड और डंडे लेकर निकल आए और घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। कई बस्तियों में हंगामा चलता रहा बवाल बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। हिंदू संगठनों ने कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। उपद्रव के बाद प्रशासन ने 24 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया है।

विश्च हिंदू परिषद के बुलाए गए बंद को देखते हुए जिले के सभी बाजार और दुकानें बंद थी। इसी दौरान दोपहर में बड़ी संख्या में लोग हाथों में रॉड, डंडा लेकर रैली की शक्ल में शहर में निकल आए। प्रदर्शनकारियों ने आदर्श नगर, पीजी कॉलेज रोड, लोहारा नाका, कोतवाली के पीछे का एरिया, जल संसाधन ऑफिस के पास बसी बस्तियों और कॉलोनियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बाहर खड़ी बाइक, कार और यहां तक कि ठेलों को भी तोड़ दिया।

उपद्रवियों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और वाहनों को पलट दिया। बाहर की स्थिति को देखते हुए कोई भी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। आरोप है कि उपद्रव और तोड़फोड़ के दौरान पुलिस वहां पुलिस तमाशबीन बनकर खड़ी रही।

पुलिस के सामने ही प्रदर्शनकारी उपद्रव करते रहे। करीब एक घंटे तक सब चलता रहा, इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। शहर के कई इलाकों में अभी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

नंबर 27 के लोहारा नाका चौक इलाके में झंडा लगाने को लेकर शुरू हुआ था। रविवार दोपहर कुछ युवकों ने अपना झंडा चौराहे पर लगा दिया। इसी बात को लेकर दो गुटों के युवक सड़क पर लाठी-डंडे लेकर उतर आए। एक दूसरे को पीटा। पत्थरबाजी हुई।

पुलिस की आंखों के सामने एक युवक को भीड़ पीटती रही। मारपीट में 8 लोग घायल हुए हैं। इनका इलाज कवर्धा के अस्पताल में कराया जा रहा है। इसके बाद सोमवार को शांति समिति की बैठक भी बुलाई गई थी।

सड़कों पर तनाव कवर्धा में 144 लागू:अपना-अपना झंडा लगाने की बात पर दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, 8 लोग घायल; कलेक्टर बोले- कार्रवाई करूंगाविश्व हिंदूपरिषद ने दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। इसे लेकर कवर्धा बंद का आह्वान किया गया है। उनका आरोप है कि हत्या के इरादे से झंडा फहराने को लेकर हमला किया गया।

पुलिस ने इस पर पीड़ित पक्ष को ही पीटा और इलाज में देरी की। साथ ही दुर्गेश देवांगन की पिटाई मामले में मजिस्ट्रियल जांच की मांग की है। इस दौरान उन्होंने हाईवे भी जाम कर रखा है। इसे देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post धार्मिक झंडे हटाने को लेकर दो गुटों में झड़प
Next post लखनऊ एयरपोर्ट पर धरने पर बैठे भूपेश बघेल