सीएम हाउस पहुंचे 300 से ज्यादा आदिवासी जनप्रतिनिधि

सीएम हाउस पहुंचे 300 से ज्यादा आदिवासी जनप्रतिनिधि

रायपुर। बस्तर क्षेत्र के 300 से ज्यादा आदिवासी जनप्रतिनिधि आज एक बार फिर सीएम आवास पहुंचे। वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करने मंत्री कवासी लखमा के साथ पहुंचे थे।

गौरतलब है कि कल भी आदिवासी प्रतिनिधियों के बड़ी संख्या में सीएम हाउस पहुंचने की खबर थी।

जानकारी के अनुसार, अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वे न केवल सरकार से बातचीत कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।

लेकिन इस बीच मंत्री कवासी लखमा ने आदिवासी जनप्रतिनिधियों से बातचीत की और बातचीत से ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

इसी कड़ी में आज एक बार फिर बस्तर क्षेत्र के 300 से ज्यादा आदिवासी जनप्रतिनिधि सीएम हाउस पहुंचे।

हालांकि इसके बाद मुलाकात के नतीजे क्या रहे, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 31 हजार से ज्यादा केस दर्ज
Next post कांग्रेसी नेता पति, पत्नी की हत्या