एक परिवार के 8 लोगों की मौत, होम्योपैथिक दवा पीनेे का मामला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार को एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है और पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में Chief Medical Officer (CMO)  ने बताया, ‘होमियोपैथिक दवा पीना इन मौतों का कारण हो सकता है। अन्य कारणों को पता करने के लिए भी टीम लगी है। 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 5 अस्पताल में भर्ती हैं।’ CMO के अनुसार इन लोगों ने होम्योपैथिक दवा Drosera 30 पी लिया था जिसमें 91 फीसद अल्कोहल होता है। डॉक्टर अभी फरार बताया जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इन लोगों ने एल्कोहल युक्त इस दवा का सेवन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हमला
Next post महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का कोरोना से निधन