छत्तीसगढ़ में 12 हजार 666 नए मरीजों की पुष्टि, 199 संक्रमितों की मौत

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 12666 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 11223 मरीज डिस्चार्ज, स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 199 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 7310 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6 लाख 52 हजार 362 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 5 लाख 51 हजार 217 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,23,835 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नक्सलियों का डिप्टी कमांडर सोड़ी देवा चढ़ा पुलिस के हत्थे
Next post चुनाव आयोग जिम्मेदार, हत्या का मुकदमा चलाया जाए, मद्रास हाइकोर्ट