ताज़ा खबर
Home / राज्य / झारखंड / गैंगस्टर अमन साहू पुलिस एनकाउंटर में ढेर, रायपुर से रांची लाने के दौरान पलामू में मारा गया

गैंगस्टर अमन साहू पुलिस एनकाउंटर में ढेर, रायपुर से रांची लाने के दौरान पलामू में मारा गया

रांचीः झारखंड के पलामू से आ रही है, जहां गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर से रांची लाने के दौरान पलामू जिले में उसका एनकाउंटर किया गया है।

एनटीपीसी डीजीएम के मर्डर केस में पूछताछ के लिए रांची लाने की थी तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार पलामू जिले के चैनपुर के अंधारी ढोडा के पास झारखंड के सबसे बड़े गैंगस्टर अमन साहू को गोली मारी गई है। अमन साहू पिछले तीन महीने से रायपुर के जेल में बंद था। रांची के बरियातू में कोयला कारोबारी पर हुए हमले और हजारीबाग में एनटीपीसी डीजीएम के मर्डर मामले में पूछताछ करने अमन साहू को रांची लाया जा रहा था।

अमन साहू ने पुलिस का हथियार छीन कर भागने का प्रयास किया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रायपुर से रांची के दौरान पुलिस की गाड़ी पलामू के चैनपुर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद अमन साहू ने पुलिस का हथियार छीन लिया और भागने लगा। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।

पुलिस की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें अमन साहू को कई गोलियां लगी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस दौरान एक पुलिस जवान को भी गोली लगने की बात सामने आई है।

palamu.

 

गिरोह के सदस्यों ने पुलिस वाहन पर किया हमला

जानकारी के अनुसार अमन साव गिरोह के सदस्यों ने चैनपुर और रामगढ़ थाना के बीच अन्धारी ढोढ़ा में पुलिस वाहन पर बम से हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके बाद अमन साव पुलिस जवान का हथियार छीनकर भागने लगा। लेकिन वो अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका। घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं।

palamu

अमन साव के खिलाफ झारखंड के विभिन्न जिलों के कई थाना क्षेत्रों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज है। पलामू में एक दर्जन से भी बड़े आपराधिक घटनाओं के मामले में भी अमन के खिलाफ केस दर्ज है।

About jagatadmin

Check Also

झारखंड में गोप समाज के 40 लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने वाला ग्रामीण मुंडा होगा बर्खास्त, DC ने दिए आदेश

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में पहली बार असंवैधानिक कार्यों के आरोप लगने के बाद एक ग्रामीण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *