बहुचर्चित करीब 3000 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत में इस मामले से जुड़े कुल 59 आरोपियों को पेश किया गया।

बहुचर्चित करीब 3000 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत में इस मामले से जुड़े कुल 59 आरोपियों को पेश किया गया।

इस हाई-प्रोफाइल मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल, निरंजन दास सहित आबकारी विभाग के कई अधिकारी और अन्य आरोपी अदालत में उपस्थित रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे

सूत्रों के अनुसार, पहले 40 से 50 आरोपियों की पेशी की जानकारी सामने आई थी, लेकिन बाद में संख्या बढ़कर 59 हो गई। सभी आरोपियों को एक-एक कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनसे जुड़े दस्तावेज और बयान दर्ज किए गए।

बताया जा रहा है कि यह घोटाला राज्य में शराब के अवैध कारोबार, कमीशनखोरी और राजस्व में हेरफेर से जुड़ा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय इस पूरे मामले की जांच लंबे समय से कर रहा है और लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शादी का झांसा देकर ऑनलाइन करती थी ठगी, बिलासपुर में ‘विवाह गाइड डॉट कॉम’ रैकेट का पर्दाफाश