बार-बार KYC कराने की जरूरत नहीं, एक बार जेनरेट करें CKYC नंबर, जानें फायदे और पूरा प्रोसेस

आप CKYC के बारे में जानते हैं? इसकी मदद से आप अलग-अलग जगहों पर बार-बार KYC कराने के झंझट से बच सकते हैं। सिर्फ एक बार छोटे से प्रोसेस को फॉलो कर आप 14 अंकों के CKYC नंबर को जेनरेट कर सकते हैं। इसके बाद आपको बैंक खाता खुलवाते समय, म्यूचुअल फंड में निवेश करते हुए या फिर पेमेंट ऐप्स में KYC अपडेट करने के लिए डॉक्यूमेंट्स को अपडेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कम ही लोग इस बात से वाकिफ हैं कि उन्हें वे कई कामों के लिए बार-बार KYC कराने के झंझट से बच सकते हैं। दरअसल अगर आप एक बार अपना CKYC नंबर जेनरेट कर लें, तो यह आपकी पहचान को पूरी तरह से डिजिटल और सेंट्रलाइज्ड बना देता है। आसान शब्दों में समझाया जाए, तो अगर आप एक बार अपना CKYC नंबर जेनरेट कर लें, तो आपके लिए बार-बार आधार-पैन अपलोड करने या बायोमेट्रिक देने का झंझट पूरी तरह से खत्म हो सकता है। इसके बाद भले आप बैंक अकाउंट खुलवाएं, म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करें या कोई डिजिटल वॉलेट इस्तेमाल करें CKYC आपका काम आसान बना देगा।

CKYC असल में 14 अंकों का एक नंबर होता है, जो कि आपके वेरिफिकेशन के तरीके को पूरी तरह से पेपरलेस बना देता है। अगर आप भी बार-बार KYC या कागजी कार्रवाई के झंझट से बाहर आना चाहते हैं, तो अपने फोन का इस्तेमाल करते हुए आसानी से CKYC जेनरेट कर सकते हैं।

CKYC यानी Central Know Your Customer आपकी वित्तीय पहचान का एक यूनिवर्सल कोड है। यह सरकार की ऐसी टेक्नोलॉजी है, जो आपकी पहचान से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स जैसे कि फोटो, आधार, पैन को एक सुरक्षित केंद्रीय सर्वर पर डिजिटल रूप में स्टोर कर देती है। इसके बदले में आपको 14 अंकों का कोड मिल जाता है।

 

इसके बाद आपको अपना KYC कराने के लिए कागज दिखाने या अपलोड करने की जरूरत नहीं रह जाती। आपकी अनुमति से बैंक या दूसरे संस्थान इसे एक्सेस कर सकते हैं और चंद मिनटों में आपका KYC पूरा हो सकता है।

CKYC आपकी फाइनेंशियल पहचान को डिजिटल रूप दे सकता है। अगर आप CKYC जेनरेट करते हैं, तो

 

CKYC नंबर देकर नया बैंक खाता खुलवा सकते हैं। इसके बाद अलग से किसी डॉक्यूमेंट को देने की जरूरत नहीं पड़ती।

स्टॉक मार्केट या म्यूचुअल फंड में निवेश इस नंबर के जरिए शुरू किया जा सकता है। आपको KYC अलग से नहीं करवानी पड़ती।

डीमैट अकाउंट खुलवाने पर CKYC नंबर से आपकी पहचान तुरंत वेरिफाई हो सकती है।

अगर आप किसी तरह का इंश्योरेंस खरीदते हैं, तो CKYC नंबर के लिए आपकी पहचान वेरिफाई कर ली जाती है और आपकी पॉलिसी भी जल्दी जारी हो जाती है।

बीमा (Insurance) पॉलिसी: लाइफ, हेल्थ या जनरल इंश्योरेंस खरीदते समय डिजिटल वेरिफिकेशन के लिए इसका इस्तेमाल होता है, जिससे पॉलिसी जल्दी जारी होती है।

लोन या क्रेडिक कार्ड के लिए आप CKYC के जरिए अपनी पहचान वेरिफाई करवा सकते हैं।

Paytm या PhonePe जैसे पेमेंट ऐप्स पर भी इसका इस्तेमाल फुल-केवाईसी अपडेट करने के लिए किया जा सकता है।

NPS जैसी सरकारी स्कीम में रजिस्ट्रेशन के लिए भी आप इस CKYC कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

CKYC नंबर जेनरेट करने के लिए अपने फोन या लैपटॉप पर CKYC सर्च करें और पहले लिंक को खोलें।

अब New User To CKYC पर क्लिक करें।

मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर Next पर क्लिक करें।

इस प्रोसेस को फॉलो करने के बाद आपको SMS के तौर पर एक लिंक मिलेगा।

उस लिंक की मदद से आप अपना CKYC कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रेलवे ने टिकट चार्ट तैयार करने के समय में किया बड़ा बदलाव, यात्रियों को मिलेगी सुविधा