शादी, जन्मदिन या अन्य आयोजनों में 100 से अधिक मेहमान बुलाने से पहले देनी होगी सूचना, नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना

नगरीय निकायों को बिना सूचना दिए शादी, जन्मदिन या अन्य आयोजनों में 100 से अधिक मेहमान बुलाए जाने पर जुर्माना भरना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल से नई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू होगी।

नए नियमों के मुताबिक यदि घर या किसी निजी स्थान पर शादी, जन्मदिन या इस तरह का कोई और समारोह करते हैं और 100 से अधिक लोग शामिल हो रहे हैं, तो आयोजन के तीन दिन पहले स्थानीय निगम या पालिका को इसकी लिखित सूचना देनी पड़ेगी।

इस नियम पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने इसे तुगलकी फरमान बताया है। उन्होंने कहा कि बिना जानकारी ज्यादा मेहमान बुलाने और आयोजन से कचरा फैलाने पर जुर्माना का प्रविधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कुम्हारी खारून नदी ब्रिज मरम्मत कार्य के दौरान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक डायवर्सन व्यवस्था लागू, विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
Next post एक सफल पहल: राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता क्विज़ का सफल आयोजन