घटिया निर्माण पर हुआ एक्शन,डिप्टी सीएम के निर्देश पर चला जेसीबी, नगरपालिका अध्यक्ष की कार्रवाई

कबीरधाम में घटिया निर्माण की शिकायत के बाद कार्रवाई हुई है.डिप्टी सीएम के निर्देश पर निर्माण कार्य पर जेसीबी चलवाई गई है.

कबीरधाम में पिलारी नहर गौरव पथ निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायत के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. मोहल्लेवासियों ने निर्माण कार्य में अनियमितता और निर्धारित एस्टीमेट से विपरीत काम किए जाने की शिकायत डिप्टी सीएम विजय शर्मा से की थी. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कराई.

जांच के दौरान पाया गया कि सड़क किनारे बनाई जा रही नाली का निर्माण तय मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा था. निर्माण की गुणवत्ता भी बेहद खराब पाई गई.इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने मौके पर ही जेसीबी मंगवाकर निर्माणाधीन नाली को ध्वस्त करवा दिया. इस कार्रवाई से निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार और संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया.

जिस इंजीनियर की देखरेख में यह कार्य हो रहा था, उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नाली का निर्माण एक समान स्तर पर और निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही किया जाए, अन्यथा आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है. उनका कहना है कि वे लंबे समय से घटिया निर्माण की शिकायत कर रहे थे, लेकिन अब जाकर उनकी बात सुनी गई है.लोगों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन की इस सख्ती के बाद आगे सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएंगे.नगर पालिका प्रशासन ने भी संकेत दिए हैं कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नवा रायपुर बनेगा देश का पहला डिजिटल हब, जल्द शुरू होगा एआइ आधारित डेटा सेंटर
Next post छत्तीसगढ़: कैमरे में कैद पुजारी का खेल… दान पेटी की जगह हाथ में लिए पैसे, बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट ने लिया एक्शन