*घर से सोने के आभूषण चोरी करने वाली आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख से अधिक के आभूषण बरामद*

*घर से सोने के आभूषण चोरी करने वाली आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख से अधिक के आभूषण बरामद*

 

▪️ *घरेलू विश्वास का दुरुपयोग कर सोना चोरी करने वाली आरोपी गिरफ्तार*

▪️ *करीब 7 तोला सोना बरामद, अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये*

▪️ *चोरी के आभूषण गिरवी रखकर राशि प्राप्त करने का मामला उजागर*

▪️ *प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की जांच जारी*

 

संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 21.01.2026 को प्रार्थी एम. नचैय्या, निवासी भिलाई भट्ठी द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 02.01.2026 को उनके घर से सोने के आभूषण कीमती लगभग 8,59,000 रुपये चोरी हो गए हैं, जिसे उनकी पुत्री द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना बताया गया।

 

रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी एम. श्यामला, उम्र 26 वर्ष, निवासी सड़क 11, सेक्टर 2, मकान नंबर 9/E, भिलाई भट्ठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए सोने के आभूषणों का एक हिस्सा फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर राशि प्राप्त की गई तथा शेष आभूषण अपने पास रखना स्वीकार किया।

 

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से लगभग 7 तोला सोना बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। शेष आभूषणों के संबंध में जांच जारी है।

▪️घटना का कारण :

घरेलू विश्वास का दुरुपयोग कर आर्थिक लाभ प्राप्त करना

 

▪️घटनास्थल :

सड़क 11, सेक्टर 2, भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग

 

▪️आरोपी का विवरण :

 

1. एम. श्यामला, उम्र 26 वर्ष, निवासी सड़क 11, सेक्टर 2, मकान नंबर 9/E, भिलाई भट्ठी

▪️जप्त सामग्री :

 

1. लगभग 7 तोला सोना (अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये)

 

▪️दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर में कीमती सामान सुरक्षित रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पारिवारिक स्तर पर भी विश्वास एवं सतर्कता बनाए रखें। अपराध में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सरसों चोरी के शक में शख्स की बेरहमी से पिटाई, सिर के बाल तक उखाड़े, माता-पिता पर भी हमला; युवक गंभीर रूप से घायल
Next post SDM बनाम SDM: ‘नपुंसक’ पति और 20 करोड़ के दहेज का खौफनाक सच!