एक ही परिवार की सिख पंथ में वापसी सिंख पंथ को अपनाया

आज धर्म परिवर्तन को लेकर युथ सिख सेवा समिति भिलाई द्वारा मानव सेवा माधव सेवा के तहत एक परिवार की सिख पंथ मे घर वापसी करवाई यूथ सिख सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू एवं गुरुद्वारा हरगोबिंद साहिब कैंप 2 के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह चावला छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के महासचिव गुरनाम सिंह कूका सिंह  की अध्यक्षता में एवं स्त्री सत्संग जत्था कैंप -2 एवं स्त्री सत्संग जत्था कैंप – 1 की उपस्थिति में गुरुद्वारा हरगोबिंद साहिब जी कैंप -2  में जिन प्राणियों द्वारा किसी पारिवारिक स्थिति के कारण या किसी प्रलोभन के कारणवश धर्म परिवर्तन कर लिया था* *उन प्राणियों द्वारा सिख धर्म के सिद्धांतों  एवं मानव सेवा से प्रभावित होकर फिर से सिख पंथ को अपनाया यूथ सेवा के कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह एवं महासचिव जसवंत सिंह सैनी एवं कैंप -2 महासचिव हरपाल सिंह (हैप्पी) ने बताया कि आज गुरुद्वारा में रागी कमलजीत सिंह द्वारा कीर्तन , ग्रंथि सतविंदर सिंह द्वारा अरदास के उपरांत मुखवाक लेने पश्चात इन सभी प्राणियों को सिरोपाओ की बख्शीश देते हुए घर वापसी करवाई*

*इस कार्य के लिए सभी ने सिख यूथ सेवा समिति एवं सर्व समाज कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष  इंद्रजीत सिंह छोटू की तारीफ की एवं इंद्रजीत छोटू वीर की तरफ से कहा गया कि  जो भी प्राणी द्वारा धर्म परिवर्तन किया गया है उनके घर वापसी के लिए प्रयास किया जाएगा एवं उनकी जरूरतो एवं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उनकी हर संभव मदद की जाएगी  एवं इस तरह का प्रयास सिख समाज के साथ जारी रखेंगे एवं सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारी द्वारा छोटू वीर जी को इस सराहनीय प्रयास के लिए बधाई दी गई*

*आज के घर वापसी के कार्यक्रम मे मीत प्रधान गुलविंदर सिंह, अजीत सिंह काले, गुरमीत सिंह (गीता) कुलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, नेत्रपाल सिंह , वरयाम सिंह , सुनील सिंह मेहरा , निर्मलजीत सिंह, हरनेक सिंह सैनी,एवं स्त्री सत्संग कैंप- 2 ,स्त्री सत्संग कैंप -1 की प्रधान एवं माताएं बहने शामिल हुई। – युथ सिख सेवा समिति भिलाई*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एनर्जी संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्यों को कमर्शियल गैस की सप्लाई 20% बढ़ाई
Next post सरसों चोरी के शक में शख्स की बेरहमी से पिटाई, सिर के बाल तक उखाड़े, माता-पिता पर भी हमला; युवक गंभीर रूप से घायल