रणजीत सिंह ठाकुर ‘राजा’ बने भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य

रणजीत सिंह ठाकुर ‘राजा’ बने भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य

भिलाई -भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा रणजीत सिंह ठाकुर ‘राजा’ को भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ का प्रदेश कार्य समिति सदस्य नियुक्त किया गया है।

श्री रणजीत सिंह ठाकुर ‘राजा’ पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश स्तर पर विभिन्न पदों पर दायित्व निभा चुके हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्री ठाकुर ने इस दायित्व के लिए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे तथा व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने विशेष रूप से सांसद श्री विजय बघेल, प्रदेश मंत्री श्री अमित साहू एवं प्रमोद सिंह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके मार्गदर्शन को अपनी कार्यशैली की प्रेरणा बताया।

श्री ठाकुर ने कहा कि वे पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा को व्यापारी जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post “ग्रेजुएशन डे” उत्साह और उमंग के साथ संपन्न
Next post खाद्य विभाग की गोल्डन गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई