पटरीपार वार्ड 60 को मिली 25 लाख की बड़ी सौगात मुक्तिधाम से अलग बना,सर्व-सुविधायुक्त सामाजिक भवन

पटरीपार वार्ड 60 को मिली 25 लाख की बड़ी सौगात मुक्तिधाम से अलग बना,सर्व-सुविधायुक्त सामाजिक भवन

महापौर अलका बाघमार ने किया लोकार्पण, जनता को किया समर्पित

बर्थडे से तेरहवीं तक हर सामाजिक कार्यक्रम के लिए उपयुक्त स्थल,

पटरीपार क्षेत्र में विकास की नई पहचान बना सामाजिक भवन,

दुर्ग/1 मार्च/ नगर पालिक निगम, दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के विकास और जन-सुविधाओं के विस्तार की कड़ी में वार्ड क्रमांक 60 को एक बड़ी सौगात मिली।

 

पटरीपार क्षेत्र में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामाजिक भवन तथा रायपुर नाका स्थित मुक्तिधाम में 24.27 लाख रुपये की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्यों का गरिमामय समारोह में लोकार्पण किया गया।यह कार्य क्षेत्रवासियों के लिए बहुप्रतीक्षित सुविधा के रूप में सामने आया है।

 

महापौर अलका बाघमार के कर-कमलों से हुआ लोकार्पण

कार्यक्रम में अलका बाघमार ने जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में सामाजिक भवन का शुभारंभ कर उसे जनता को समर्पित किया। महापौर ने कहा कि नागरिकों की मांग के अनुरूप मुक्तिधाम से अलग सामाजिक भवन का निर्माण कराया गया है, ताकि विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए एक व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सके।

 

इस अवसर पर लोक कार्य प्रभारी देव नारायण चंद्रकार, पार्षद विद्यावती सिंह, सुरूचि उमरे, रंजीता पाटिल, नीरा खिचरिया, सावित्री दमाहे, जिला भाजपा प्रवक्ता अरुण सिंह, उपअभियंता पंकज साहू, मण्डल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा सहित वार्ड के नागरिकगण उपस्थित रहें।

 

25 लाख से निर्मित सामाजिक भवन बना नई सौगात

पटरीपार वार्ड क्रमांक 60 में निर्मित सामाजिक भवन में बर्थडे पार्टी, तेरहवीं, पारिवारिक कार्यक्रम एवं अन्य सामाजिक आयोजन सुगमता से किए जा सकेंगे। महापौर अलका बाघमार ने कहा कि यह भवन सभी वर्गों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा और क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा।

 

24.27 लाख से बदली मुक्तिधाम की सूरत,

 

रायपुर नाका स्थित मुक्तिधाम में 24.27 लाख रुपये की लागत से सर्व-सुविधायुक्त कक्ष, पूरे परिसर में पेवर ब्लॉक, मजबूत बाउंड्री वॉल तथा लाइट, शेड सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का उन्नयन कार्य कराया गया है। अब मुक्तिधाम परिसर पहले से अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधायुक्त नजर आ रहा है।

इसका लाभ आस पास के वार्ड जैसे कि वार्ड 21,22,20,19 एवं 59 के वार्डवासियों को मिलेगा सीधा लाभ

 

इन विकास कार्यों से रायपुर नाका एवं आसपास के वार्डवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। अंतिम संस्कार के दौरान आने वाले परिजनों को बैठने एवं अन्य सुविधाओं के लिए अब असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय नागरिकों ने इस जनहितैषी पहल के लिए महापौर एवं निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हर्ष प्रकट/जन संपर्क/राजू बक्शी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रायपुर में चेंकिंग के दौरान एक्टिवा सवार के पास थैले में मिला 75 लाख कैश, आयकर विभाग कर रहा जांच।
Next post अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा व्यापक जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार*