



महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई है। नागपुर के इंडस्ट्रियल इलाके में एक विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में अचानक धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आसपास काम कर रहे लोग आ गए


जानकारी के अनुसार, यह धमाका माइनिंग में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक और अन्य प्रकार के विस्फोटक बनाने वाली कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड की डेटोनेटर पैकिंग युनिट में हुआ है। घमाका इतना भीषण था कि, फैक्ट्री और उसके आसपास काम करने वाले कई कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह धमाका नागपुर जिले के कटोल तहसील के राउलगांव में हुआ। SBL एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा को बताया कि यह घटना सुबह 7 बजे से 7.15 बजे के बीच हुई है। इस धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 18 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें कई की हालत गंभीर