



रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹7 लाख की ठगी – दो आरोपी गिरफ्तार



▪️ रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर ₹7,00,000 की धोखाधड़ी
▪️ अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 318(4), 296, 351(3) BNS के तहत प्रकरण दर्ज
▪️ आरोपी मध्यप्रदेश के रीवां से गिरफ्तार कर थाना छावनी लाए गए
▪️ पूछताछ में अपराध स्वीकार, वैधानिक कार्यवाही की गई
संक्षिप्त विवरण :
प्रार्थिया सरोज पटेल, उम्र 43 वर्ष, निवासी हनुमान मंदिर के पास, प्रगति नगर, कैंप 1, भिलाई द्वारा थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी पायल पांडे एवं सिद्धमून उर्फ लाल पांडे, निवासी प्रगति नगर कैंप 1, भिलाई द्वारा प्रार्थिया के पुत्र पीयूष पटेल को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹7,00,000 की राशि प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई।
रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 318(4), 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों के रीवां (मध्यप्रदेश) में होने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम रवाना की गई। आरोपियों को विधिवत हिरासत में लेकर थाना छावनी लाया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की गई तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण :
नौकरी दिलाने के नाम पर अवैध धन प्राप्त करने की मंशा से छलपूर्वक धोखाधड़ी।
▪️ घटनास्थल :
प्रगति नगर, कैंप 1, भिलाई
▪️ आरोपी का नाम :
1. पायल पांडे, निवासी प्रगति नगर कैंप 1, भिलाई
2. सिद्धमून उर्फ लाल पांडे, निवासी प्रगति नगर कैंप 1, भिलाई
▪️ जप्त सामग्री :
1. प्रकरण से संबंधित दस्तावेज
2. नगद राशि संबंधी साक्ष्य दस्तावेज
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना छावनी के थाना प्रभारी, उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी एवं टीम के आरक्षकगण की सक्रिय एवं सतर्क भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित समन्वय कर आरोपियों को अन्य राज्य से गिरफ्तार किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की नौकरी या सरकारी पद दिलाने के नाम पर धनराशि की मांग किए जाने पर सतर्क रहें तथा ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
