नीट एंड क्लीन बने औद्योगिक क्षेत्र, बढ़ेंगे उद्योग डां. जितेंद्र प्रसाद गुप्ता

नीट एंड क्लीन बने औद्योगिक क्षेत्र, बढ़ेंगे उद्योग डां. जितेंद्र प्रसाद गुप्ता

अध्यक्ष, उद्योग चेंबर भिलाई छग चेंबर आफ कामर्स
छत्तीसगढ़ में भिलाई एकमात्र शहर है, जो अपनी औद्योगिक और वाणिज्यिक चकाचौंध से पिछले साठ साल से आलोकित कर रहा है। इसमें भिलाई इस्पात संयंत्र का सतत फौलादी योगदान होने से यहां के सहायक, मध्यम और बड़े उद्योगों के विकास के साथ हजारों लोगों को रोजगार मिला। औद्योगिक क्षेत्र के उद्ममी व व्यावसायियों के लाखों रुपए का टैक्स देने के बाद भी यह क्षेत्र डस्ट व गोबर से प्रदूषित है। यहां मूलभूत सुविधाएं अपडेट कर नीट एंड क्लीन माहौल होना चाहिए। पानी, स्ट्रीट लाइट, सडक़ें और और सफाई ए क्लास की होनी चाहिए। डीआईसी से हमारी अपेक्षा है कि एक्सपांशन में अनावश्यक विलंब न करे। सरकार ने उद्योग नीति में सिंगल विंडो सुविधा दो दी है लेकिन आज भी उद्यमियों को लायसेंस आदि काम के लिए विभिनन विभागों में भटकना पड़ता है। सारे लायसेंस सिंगल विंडो से तय समय में होने से सुविधा होगी। वहीं उद्यमियों को बैंकों से कम ब्याज में लोन मिलने से उद्योग व्यवसाय की तेजी से ग्रोथ होगी।औद्योगिक क्षेत्र की तस्वीर और बेहतर होने से यहां के उद्योगों के तेजी से विकास के साथ निवेश के माहौल बनेगा। सरकार को इस ओर गंभीरता से ध्यान देन की उम्मीद उद्यमियों को है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पंडरिया में 165 आदिवासी नागरिकों की घर वापसी, पैर पखारकर किया सम्मान।
Next post रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹7 लाख की ठगी – दो आरोपी गिरफ्तार