



सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बच्चा छुट्टी के लिए टीचर से बात कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।



आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा छुट्टी के लिए टीचर से बात कर रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बच्चे और उसके टीचर के बीच छुट्टी को लेकर बातचीत हो रही है। टीचर ने बच्चे से पूछा कि उसे छुट्टी क्यों चाहिए, जिस पर बच्चे ने मासूमियत से कहा कि कार्ड में उसका नाम लिखा है तो शादी में उसे जाना पड़ेगा। जब टीचर ने कहा कि पढ़ाई भी तो जरूरी है, इस पर बच्चा कहता है कि कार्ड में नाम लिखा है तो जाना पड़ेगा। टीचर ने कहा कि मम्मी-पापा को रोक लेते हैं क्योंकि पढ़ाई जरूरी है, जिस पर बच्चा भावुक हो जाता है। इसके बाद टीचर उसे कहती है कि वह शादी में जा सकता है।
