सुपेला चौक से गदा चौक संडे बाजार तक निगम की कार्रवाई, अवैध कब्जाधारियों का सामान जब्त

सुपेला चौक से गदा चौक संडे बाजार तक निगम की कार्रवाई, अवैध कब्जाधारियों का सामान जब्त

​भिलाई नगर। ​नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा रविवार को शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सुपेला चौक से संडे बाजार, गदा चौक तक अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी बेदखली कार्रवाई की गई। मुख्य मार्ग और फुटपाथ को बाधित करने वाले दुकानदारों और ठेला संचालकों पर कड़ा प्रहार करते हुए निगम की टीम ने भारी मात्रा में सामानों की जब्ती की।
​​इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग और तोड़फोड़ दस्ते की संयुक्त टीम गठित की गई थी। सुपेला थाने के पुलिस बल की मौजूदगी में सुबह से ही टीम ने गदा चौक क्षेत्र की घेराबंदी कर दी थी।
​​संडे बाजार के कारण सुपेला चौक से गदा चौक तक सड़कों पर अत्यधिक दबाव रहता है। कई दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैला लेने के कारण राहगीरों और वाहनों को भारी परेशानी हो रही थी। बार-बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर आज निगम ने सख्ती बरतते हुए सामानों की जब्ती की और अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा न करने की कड़ी हिदायत दी।
कार्रवाई के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी सुनील जोशी, प्रसन्न तिवारी, बालकृष्ण नायडू, तोड़फोड़ अधिकारी विनय शर्मा, ​जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर साहनी, बेदखली सहायक हरिओम गुप्ता एवं स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, बेदखली दल से ​करण, विष्णु सोनी और राजेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
​निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
संलग्न फोटो
जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सरकार को लगा रहे थे करोड़ों का ‘चूना’! 3 साल से रायल्टी डकारने वाली
Next post मैं कई बार जन्म लूं, तो भी उनका कर्ज नहीं चुका सकता’, राजपाल यादव पत्नी राधा के लिए हुए भावुक, बताया सपोर्टर