माफी नहीं मांगेंगे… राहुल गांधी भिवंडी कोर्ट में हुए पेश

माफी नहीं मांगेंगे… राहुल गांधी भिवंडी कोर्ट में हुए पेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2014 के मानहानि के एक मामले में महाराष्ट्र के भिवंडी स्थित अदालत में पहुंचे. इस दौरान मुंबई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए और इसे एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का जवाब बताया.

माफी नहीं मांगेंगे... राहुल गांधी भिवंडी कोर्ट में हुए पेश, जानें RSS जुड़ा मानहानि का पूरा मामला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आरएसएस के एक कार्यकर्ता द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि के मामले में नया जमानतदार पेश करने के लिए शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक मजिस्ट्रेट की अदालत में पहुंचे. भिवंडी मजिस्ट्रेट की अदालत ने राहुल को इस मामले में एक नया जमानतदार पेश करने के लिए कहा था, क्योंकि पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का पिछले साल दिसंबर में निधन हो गया था, जो उनके जमानतदार थे. राहुल इस मामले में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल को नए जमानतदार के रूप में पेश किया है.

राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने सुनवाई के बाद बताया, ‘राहुल गांधी की जमानत देने वाले शख्‍स का देहांत हो गया है. इसलिए फ्रेश सिक्‍योरिटी देनी जरूरी थी. अब महाराष्‍ट्र कांग्रेस अध्‍यक्ष हर्षवर्धन सकपाल ने बॉन्‍ड भरा है. इस केस को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के अनुसार, जल्द चलाया जाएगा. एमपी एमएलए कोर्ट सुनवाई तेज करता है. मामले का सत्य जल्द सामने आएगा, हमें कोर्ट पर विश्वास है.’

राहुल गांधी इससे पहले कई बार अपने बयानों पर अदालत के कहने पर माफी मांग चुके हैं. क्‍या इस बार भी राहुल गांधी माफी मांग मामला रफादफा करेंगे? इस पर राहुल गांधी के वकील ने कहा, ‘माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता है. आज सिर्फ जमानत लेना जरूरी था. हमने फ्रेश सिक्‍योरिटी देनी थी. मामले की अगली सुनवाई मार्च में होगी. कोर्ट के डायरेक्शन के आधार पर ही हम चल रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भिलाई मैत्री महविद्यालय में कैम्पस आयोजन सम्पन्न
Next post अनपढ़ कुम्हार को 1 करोड़ 25 हजार का GST नोटिस, मिट्टी के बर्तन और खिलौने बनाता है परिवार