



भिलाई मैत्री महविद्यालय में कैम्पस आयोजन सम्पन्न



भिलाई मैत्री महाविद्यालय द्वारा दिनांक 21/02/2026 को केंपस चयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित स्कूल मैत्री विद्या निकेतन रिसाली, डीपीएस राजनांदगांव, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल दुर्ग, श्री शारदा विद्या निकेतन जामुल, इंदु आईटी स्कूल कोहका, बेथनी विद्यालय बोरसी दुर्ग, संस्कार पब्लिक स्कूल गाड़ाडीह, अरिहंत पब्लिक स्कूल बालोद, नीरज पब्लिक स्कूल दुर्ग, शांडिल्य पब्लिक स्कूल पाटन, महावीर ग्लोबल स्कूल पाटन, प्रिज्म स्कूल महकाकला उतई, श्री हरि पब्लिक स्कूल ओटेबंध ने पीआरटी /टीजीटी/पीजीटी पद के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जिसमें विभिन्न शिक्षा महाविद्यालयों से प्रशिक्षु उपस्थित हुए। इस प्लेसमेंट गतिविधि में शिक्षा के विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षा महाविद्यालयों के लगभग 378 बी.एड. प्रशिक्षुओं और पूर्व छात्रों ने भाग लिया और विभिन्न स्कूलों द्वारा 172 प्रशिक्षु शिक्षकों का चयन किया गया।
MECA अध्यक्षा राजम सुधाकरन और निदेशक श्री एस. सजीव, श्री एस. साजन, डॉ. सजीता थम्बी और भिलाई मैत्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुरेखा विनोद पाटिल ने प्लेसमेंट सेल के सदस्यों डॉ. स्वप्ना अनिल (प्लेसमेंट सेल के प्रभारी), डॉ. डी.लक्ष्मी, डाॅ. नीरज चैबे, श्रीमती केमलता साहू और भिलाई मैत्री कॉलेज के सभी शिक्षकों को कैंपस सेलेक्शन कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
