जीईईटी – इन्फोसिस प्रमाणपत्र कार्यक्रम का प्रमाणपत्र वितरण समारोह

जीईईटी – इन्फोसिस प्रमाणपत्र कार्यक्रम का प्रमाणपत्र वितरण समारोह

सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई में जीईईटी – इन्फोसिस प्रमाणपत्र कार्यक्रम के प्रथम बैच के सफल समापन के उपलक्ष्य में 20 फरवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे महाविद्यालय के सम्मेलन कक्ष में प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शाइनी मेंडोसे के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। समारोह में महाविद्यालय के प्रशासक रेव. फादर डॉ. पी. एस. वर्गीस मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा बेहतर रोजगार अवसरों के लिए कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने हेतु प्रेरित किया। डॉ. सुनीता क्षत्रिय, समन्वयक (टीपीओ), ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता को बढ़ाने तथा उन्हें कॉर्पोरेट क्षेत्र के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर लर्न्ट स्किल्स, भिलाई से सुश्री दिव्या तथा डॉ. रिंसी बी. अब्राहम भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 30 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण किया तथा उन्हें समारोह के दौरान प्रमाणपत्र एवं प्रशिक्षण किट प्रदान किए गए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा विद्यार्थियों को भविष्य में भी कौशल विकास एवं करियर उन्मुख कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जेल से निकलने के बाद भतीजी की शादी में शामिल हुए राजपाल यादव, सलमान खान के गाने पर जमकर नाचे
Next post सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं धार्मिक भावना आहत करने वाला वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार