जशपुर में नाबालिग आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, गला घोंटकर मारने की कोशिश

बागबहार क्षेत्र में 17 वर्षीय आदिवासी किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपितों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए उसे मारने का प्रयास करते हुए गला घोंट दिया और उसे मृत समझकर भाग निकले।

एएसपी राकेश पाटनवार के अनुसार किशोरी गांव में आयोजित नाटक देखने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात आरोपितों ने अपहरण कर लिया। आरोपितों ने किशोरी को जंगल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के घर न लौटने पर स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान जंगल से गुजर रहे कुछ लोगों ने किशोरी को बेहोश देखा और पुलिस को सूचित किया।

गंभीर स्थिति में किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अंबिकापुर रेफर किया गया। पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 138, 70 (2) और पाक्सो एक्ट की धारा चार, छह के तहत मामला दर्ज किया है। पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि किशोरी का स्वास्थ्य अभी स्थिर नहीं है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post CG में अफसरों ने पेपर लीक कर डकारे 2.5 करोड़ रुपये, पटवारी-RI पदोन्नति परीक्षा घोटाला, EOW ने किया खुलासा
Next post घर बैठे e-Aadhaar कैसे डाउनलोड करें? नाम और जन्मतिथि का करें इस्तेमाल, जानिए पूरा प्रोसेस।