



रायपुर। छत्तीसगढ़ में डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के 2,300 रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर जारी आमरण अनशन के दौरान बुधवार को अभ्यर्थियों ने अंगारों पर चलकर प्रदर्शन किया। इधर जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई।



इस दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच झड़प भी हुई, जिसमें चार अभ्यर्थी घायल हो गए और गिरने से बेहोश हो गए। उन्हें अभनपुर अस्पताल ले जाया गया। बाद में पुलिस ने सभी आंदोलनकारियों को बस में बैठाकर हिरासत में लेते हुए सेंट्रल जेल भेज दिया। हालांकि देर रात भी पुलिस बल ने तूता धरना स्थल भेज दिया।
दूसरी ओर 57वें दिन से शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिप जाने से अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लगातार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को मांगों से अवगत कर रहे हैं, लेकिन हर स्तर पर केवल आश्वासन ही मिल रहा है।
अनुसूचित जनजाति वर्ग के 1,600 पद रिक्त अभ्यर्थियों ने यह भी मुद्द उठाया कि राज्य में 1,600 से अधिक एद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए रिक्त हैं। बावजूद इसके नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। इससे आदिवासी वर्ग के युवाओं में भनाराजगी है।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिय पूरी नहीं की जा रही है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र रूप दिय जाएगा।
