छत्तीसगढ़ के सराफा कारोबारी से सोना लूटकर भाग रहे कार सवार बदमाशों को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सराफा कारोबारी से सोना लूटकर भाग रहे कार सवार बदमाशों को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला कर करोड़ों की लूट करने वाले चारों अंतरराज्यीय बदमाशों को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की अहरौरा पुलिस ने बुधवार की रात में सारादह जंगल के पास मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई कार, सोना व नकदी समेत पूरा माल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही बदमाशों के पास से एक पिस्टल व तीन तमंचा बरामद किया हैं। वहीं दो बदमाशों के पैर में गोली लगी जिसका मंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।

पुलिस को सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के वसंत विहार स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी के आई ट्वेंटी कार को मंगलवार की रात वैन सवार बदमाशों ने पहले टक्कर मारकर रोका। इसके बाद विवाद करते हुए पिस्टल तान दी और हथौड़े से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कारोबारी की कार सहित करीब दो किलो, 200 ग्राम सोना, तीन लाख 50 हजार रुपये नकद समेत कुल लगभग 3 करोड़, 35 लाख रुपये का माल लूटकर अपनी वैन छोड़कर संतोष तिवारी की कार लेकर भाग गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सीमाओं पर घेराबंदी की थी। बुधवार की रात में सोनभद्र बॉर्डर के पास पुलिस को लुटेरों की लोकेशन मिलने पर अहरौरा पुलिस टीम जांच में जुट गई। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच आई ट्वेंटी कार को देखकर रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने भागने की कोशिश की।

इस पर पुलिस से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजय मिश्र ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में उत्तराखंड के देहरादून के सेलाकुई निवासी विजय लांबा, गौतमबुद्धनगर के सेक्टर 113 निवासी राहुल उर्फ मोनू पैर में गोली लगने के बाद गिर गए। इन्हें पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post छत्तीसगढ़ RI पेपर लीक कांड: 100 से अधिक अभ्यर्थियों तक पहुंचा था प्रश्नपत्र, EOW ने 3000 पन्नों का चालान किया पेश
Next post डिजिटल जनगणना पर CM साय सख्त, जवाब देना होगा अनिवार्य, गलत जानकारी देने पर होगी एफआईआर