भिलाई निगम की नई पहल, खुर्सीपार इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन की शुरुआत, खेल और सेहत का नया ठिकाना

भिलाई निगम की नई पहल, खुर्सीपार इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन की शुरुआत, खेल और सेहत का नया ठिकाना

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के विशेष प्रयासों और निर्देशों के बाद, खुर्सीपार स्थित नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेल की विधिवत शुरुआत कर दी गई है। लंबे समय से अनुपयोगी पड़े इस शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर का अब खेल और स्वास्थ्य लाभ के लिए सदुपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।

आयुक्त के निर्देशानुसार, स्टेडियम के संसाधनों को क्रियाशील बनाए रखने और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्वयं बैडमिंटन खेलना शुरू किया है। ड्यूटी के बाद खाली समय का उपयोग अधिकारी अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए कर रहे हैं, जिससे न केवल उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी बल्कि एक स्वस्थ कार्य संस्कृति का भी विकास होगा।

इंडोर स्टेडियम के सक्रिय होने से क्षेत्र के स्थानीय निवासियों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है। इस स्टेडियम के माध्यम से शहर के आम नागरिको को लाभ मिलेगा।

नियमित बैडमिंटन खेलने से हृदय स्वास्थ्य और शारीरिक स्फूर्ति में वृद्धि होगी। युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए एक आधुनिक और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

संसाधनों का उपयोग के साथ करोड़ों की लागत से बने इस स्टेडियम का लाभ सीधे जनता को मिलेगा।

“हमारा उद्देश्य निगम की संपत्तियों का अधिकतम जनहित में उपयोग करना है। खुर्सीपार इंडोर स्टेडियम न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हर नागरिक के लिए एक बेहतरीन सौगात साबित होगा।”

— राजीव कुमार पांडेय, आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई

निगम प्रशासन आने वाले दिनों में आम नागरिकों के लिए स्टेडियम के उपयोग हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश और समय सारिणी जारी करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शिवजी की बारात के दौरान विवाद पश्चात मारपीट कर हत्या करने वाले 07 आरोपी गिरफ्तार
Next post छत्तीसगढ़ RI पेपर लीक कांड: 100 से अधिक अभ्यर्थियों तक पहुंचा था प्रश्नपत्र, EOW ने 3000 पन्नों का चालान किया पेश