



*मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत 77.51 लाख रूपए स्वीकृत*


दुर्ग, 16 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा अनुमोदित निर्धारित लागत दर अनुसार जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण कार्य के लिए 77.51 लाख रूपए की अनुशंसा प्राप्त हुई है। अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग धमधा द्वारा प्रेषित तकनीकी स्वीकृति के आधार पर अनुशंसित कार्य को संपादित कराए जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कार्याे की संपादन कार्यकारी एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायत होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.के. दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड धमधा के ग्राम पंचायत दारगांव में खुजरी मार्ग से परेटन घर बिजली आफिस के पास एवं अमरीका नाई घर से पक्का सड़क की ओर सी.सी. रोड निर्माण और खजुरी मार्ग आवास पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 27 लाख 30 हजार रूपए, ग्राम पंचायत हरदी में सामदायिक भवन एवं लेखन पटेल घर से रामरतन साहू घर तक, मुख्य मार्ग से कोल्हू पटेल के घर तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 16 लाख 90 हजार रूपए, ग्राम पंचायत माटरा में जयराम गोड़ घर से पुनाराम साहू घर तक एवं रूमराम के घर से दानी साहू तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 5 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत गोता में दिलीप मार्केड घर से प्रकाश घर तक, गुरू घासीदास चौक से लेकर विष्णु प्रसाद के ब्यारा तक सी.सी. रोड निर्माण एवं विष्णु साहू के घर दिनेश साहू घर तक नाली निर्माण हेतु 07 लाख 17 हजार रूपए, ग्राम पंचायत पेण्ड्रीतराई में चेन महिलांग के घर से बोरिंग तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 02 लाख 60 हजार रूपए, ग्राम पंचायत बिरोदा में लक्ष्मीनाथ श्रीवास घर से प्राथमिक शाला बिरोदा तक एवं गोकुल महराज घर से कृष्ण मंदिर तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 05 लाख 20 हजार रूपए, ग्राम पंचायत मोहरेंगा में मनहरण सिन्हा घर से परदेशी सिन्हा घर तक, टीका यादव घर से लक्ष्मण सिन्हा घर तक नाली निर्माण एवं बड़े तालाब और डबरी तालाब में तालाब साैंदर्यीकरण निर्माण हेतु 07 लाख 94 हजार रूपए, ग्राम पंचायत खजरी में मेन रोड से खेलावन साहू के घर तक, गौकरण सतनामी घर से उधो प्रसाद के घर तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 05 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्य हेतु मानक मानचित्र एवं प्राक्कलन ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की वेबसाईट http://www.cg.nic.in@resworks में उपलब्ध है।