पनिगम आयुक्त ने किया दीक्षित कॉलोनी और कोसा नाला का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश

पनिगम आयुक्त ने किया दीक्षित कॉलोनी और कोसा नाला का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने आज जोन 1 के अंतर्गत आने वाली दीक्षित कॉलोनी की साफ-सफाई व्यवस्था और निर्माणाधीन कोसा नाला रिटर्निंग वॉल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनहित के कार्यों में तेजी लाने और वर्षा ऋतु से पूर्व सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कोसा नाला के समीप निर्माणाधीन रिटर्निंग वॉल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नाले के किनारे का तत्काल सीमांकन कराया जाए, ताकि वहां से अतिक्रमण हटाया जा सके। इसका उद्देश्य बरसात के मौसम में जलभराव या किसी भी अप्रिय स्थिति को निर्मित होने से रोकना है। दीक्षित कॉलोनी की गलियों और नालियों की सफाई का अवलोकन करते हुए आयुक्त ने सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में उपलब्ध ऐसी शासकीय रिक्त भूमि का भी अवलोकन किया गया, जिसका उपयोग भविष्य में जनहित और शासकीय कार्यों के लिए किया जा सके। नवनिर्मित सीसी रोड का जायजा लिया गया, भरपूर तराई हेतु निर्देशित किया गया है जिससे रोड की मजबूती में कमी न हो । निर्माणाधीन मकानो का अवलोकन कर भवन अधिकारी को भवन अनुज्ञा संबंधित दस्तावेज परीक्षण हेतु कहा गया है।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त के साथ स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, सुपरवाइजर क्रिस्टोफ़र पॉल सहित निगम के अन्य कर्मचारी एवं फील्ड स्टाफ उपस्थित रहे।

नगर निगम का लक्ष्य है कि मानसून से पहले जल निकासी की सभी बाधाएं दूर कर ली जाएं। कोसा नाला का सीमांकन और सफाई हमारी प्राथमिकता है ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

संलग्न फोटो

जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post राजपाल यादव के खाते में अब तक कितनी रकम पहुंची, किसने किया सिर्फ वादा? देखें दानदाताओं की पूरी सूची
Next post अवैध नशीले सिरप एवं कैप्सूल बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार