राजपाल यादव के खाते में अब तक कितनी रकम पहुंची, किसने किया सिर्फ वादा? देखें दानदाताओं की पूरी सूची

एक्टर राजपाल यादव के खाते में अब तक कितनी रकम जमा हो चुकी है? राजपाल यादव कब तक तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे? वो कौन लोग हैं, जो राजपाल यादव के मुश्किल घड़ी में साथ दे रहे हैं? कौन-कौन नेता, अभिनेता और बिजनेसमैन हैं, जिन्होंने राजपाल यादव के मैनेजर से संपर्क किया है? बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के जेल जाने की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है. 5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में फंसे राजपाल यादव की मदद के लिए बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत के कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं.

इसके बावजूद अब तक जो मदद मिली है, उससे नहीं लगता कि राजपाल यादव जल्दी जेल से बाहर आ पाएंगे. 5 करोड़ की रकम का सूद जोड़कर अब 9 करोड़ रुपये हो गए हैं. बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, सलमान खान, डेविड घवन, मीका सिंह, राव इंद्रजीत सिंह और तेज प्रताप यादव जैसे दिग्गजों ने करोड़ों और लाखों रुपये की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है. लेकिन अब तक यह रकम 2 करोड़ रुपये भी पूरे नहीं हुए हैं.

 

बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा 6 महीने की सजा सुनाए जाने के बाद राजपाल ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था. इसके बाद से ही कई लोगों ने उनकी आर्थिक मदद की है और कई लोगों ने मदद की पेशकश की है. लेकिन असली हकीकत कुछ और है. अभी तक उनके खाते में 2 करोड़ रुपये भी जमा नहीं हुए हैं. अब यह आवाज भी उठ रही है कि केवल सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से राजपाल की समस्या हल नहीं होगी.

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने पुष्टि की है कि कई बड़े सितारों ने व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया है. अब तक घोषित और चर्चा में रही रकम की सूची इस प्रकार है-

नाम घोषित पेशा/पहचान सहायता राशि

राव इंद्रजीत सिंह म्यूजिक प्रोड्यूसर (Gem Tunes) ₹1,11,00,000 (1.11 करोड़)

मीका सिंह मशहूर गायक ₹11,00,000 (11 लाख)

तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल चीफ (बिहार) ₹11,00,000 (11 लाख)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड अभिनेता ₹10,00,000 (10 लाख)

केआरके (KRK) फिल्म क्रिटिक/एक्टर ₹10,00,000 (10 लाख)

अनूप जलोटा भजन सम्राट ₹5,00,000 (5 लाख)

सोनू सूद अभिनेता फिल्म में रोल और साइनिंग अमाउंट (रकम गुप्त)

गुरु रंधावा गायक अभिनेता अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए एडवांस पेमेंट (रकम गुप्त)

सलमान खान अभिनेता और सुपरस्टार गुप्त सहयोग (संपर्क किया गया)

अजय देवगन अभिनेता गुप्त सहयोग (संपर्क किया गया)

डेविड धवन निर्देशक वित्तीय सहायता का आश्वासन

सोशल मीडिया पर जहां मदद की बाढ़ आई हुई है, वहीं सूत्रों और रिपोर्ट्स के अनुसार एक कड़वा सच यह भी है कि अब तक जुटाई गई कुल राशि 2 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाई है. अभी तक यह रकम 1 करोड़ 58 लाख ही हुई है. हालांकि, सलमान खान, सोनू सूद, रंधावा, डेविन धवन का इसमें रकम नहीं जुड़ा है. राजपाल यादव पर कुल कर्ज का बोझ 9 करोड़ रुपये से अधिक है. मैनेजर गोल्डी के अनुसार, सलमान खान, अजय देवगन और डेविड धवन जैसे सितारों ने संपर्क जरूर किया है और वे कानूनी प्रक्रिया के तहत मदद करने की योजना बना रहे हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आपराधिक प्रकरणों में लम्बे समय से फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान
Next post पनिगम आयुक्त ने किया दीक्षित कॉलोनी और कोसा नाला का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश