आपराधिक प्रकरणों में लम्बे समय से फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान

आपराधिक प्रकरणों में लम्बे समय से फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान

▪️ न्यायालय से जारी स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंट की प्रभावी तामीली

▪️ 32 स्थायी एवं 46 गिरफ्तारी वारंट तामील साथ ही ऐसे 12 वारंटी जिनकी मृत्यु हो गई है उनके वारंट न्यायालय में जमा किया गया

▪️ गिरफ्तार वारंटियों को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

 

मुख्य बिंदु :

जिले में लंबित स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया।

 

संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 13.02.2026 को दुर्ग पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में लंबित स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली हेतु व्यापक अभियान चलाया गया। आपराधिक प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की पतासाजी कर थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

अभियान के दौरान कुल 32 स्थायी वारंट एवं 46 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। साथ ही 16 ऐसे वारंटियों, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके संबंध में नियमानुसार वारंट तामीली की कार्यवाही पूर्ण की गई।

 

थाना/चौकीवार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंट तामीली का विवरण निम्नानुसार है –

 

स्थायी वारंट / गिरफ्तारी वारंट

थाना दुर्ग – 06 / 01

अंजोरा – 03 / 00

छावनी – 03 / 02

पुरानी भिलाई – 03 / 00

खुर्सीपार – 03 / 04

उतई – 03 / 00

भिलाई भट्ठी – 02 / 00

सुपेला – 02 / 10

जेवरा सिरसा – 01 / 01

भिलाई नगर – 01 / 00

जामुल – 01 / 00

अमलेश्वर – 01 / 02

धमथा – 01 / 01

मोहन नगर – 01 / 06

वैशाली नगर – 01 / 01

पद्मनाभपुर – 00 / 04

पुलगांव – 00 / 01

नगपुरा – 00 / 03

स्मृतिनगर – 00 / 03

कुम्हारी – 00 / 01

पाटन – 00 / 02

नंदिनी नगर – 00 / 01

बोरी – 00 / 01

रानीतराई – 00 / 02

 

घटनास्थल :

जिला दुर्ग के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र

 

आरोपी का नाम :

अभियान अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों के वारंटी (थाना क्षेत्रानुसार)

 

सराहनीय कार्य :

उक्त अभियान में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों एवं पुलिस स्टाफ द्वारा सक्रियता एवं समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप लंबित वारंटों की त्वरित तामीली सुनिश्चित की गई।

 

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि न्यायालयीन प्रक्रिया में सहयोग करें तथा वारंट जारी होने की स्थिति में स्वयं न्यायालय/पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर विधिक दायित्वों का पालन करें। कानून से बचने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में निरंतर कार्यवाही