कलेक्टर श्री सिंह ने जल जीवन मिशन अंतर्गत समूह जल परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण*

कलेक्टर श्री सिंह ने जल जीवन मिशन अंतर्गत समूह जल परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण*

कलेक्टर श्री सिंह ने जल जीवन मिशन अंतर्गत समूह जल परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण*

 

*- समयावधि में कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश*

 

दुर्ग, 12 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर जिले के पाटन एवं दुर्ग विकासखण्ड अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन समूह जल परियोजनाओं के अद्यतन प्रगति का निरीक्षण/अवलोकन किया। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों और कांट्रेक्‍टरों से चर्चा कर परियोजना अंतर्गत कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। साथ ही समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि मिशन के उद्देश्य हर घर जल को ध्यान में रखते हुए कार्य में प्रगति लाये ताकि मिशन के लक्ष्य के मुताबिक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओदरागहन-सूरपा समूह जल परियोजना, कौही-रानीतराई समूह जल परियोजना, चंदखुरी समूह जल परियोजना और निकुम समूह जल परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, एमबीआर और खारून एवं शिवनाथ नदी किनारे बनाये जा रहे इंटकवेल का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि एमबीआर एक बड़ी पानी टंकी होती है जो मुख्य पाईपलाईन से आने वाले पानी को जमा करती है और फिर गांव की छोटी टंकियों में वितरित करती है। इसकी क्षमता 210 किलोलीटर की है। ओदरागहन-सूरपा समूह जल परियोजना से 19 गांवों को पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। कौही-रानीतराई समूह जल परियोजना से 14 गांवों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। चंदखुरी समूह जल परियोजना से 31 गांवों को और निकुम समूह जल परियोजना से 13 गांवों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। प्रत्येक इंटकवेलों में 18-18 हार्सपावर के तीन-तीन पम्प स्थापित किये गये हैं।

कलेक्टर श्री सिंह ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और इंटकवेलों में विद्युत आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। साथ ही ई.पी.एच.ई. को ट्रांसफार्मर लगाने हेतु विद्युत विभाग को डिमांड राशि जमा कराने निर्देशित किया। उन्होंने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक लगाये गये अन्डर ग्राऊण्ड पाईपलाईन की पहचान के लिए संकेत चिन्ह लगाने तथा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट क्षेत्र का सीमांकन कराकर बाउण्ड्रीवॉल बनाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री उत्कर्ष पाण्डेय, विभाग के सहायक इंजीनियर, सब इंजीनियर एवं कांट्रेक्‍टर उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी, सुपेला भिलाई में साहिबजादा बाबा अजीत सिंह जी के जन्म दिहाड़ा के अवसर पर आयोजित 16वें विशेष गुरमत समागम में यूथ सिख सेवा समिति एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह जी सम्मिलित हुए।
Next post St. Thomas College Psychology Department Secures Top 10 University Ranks