BJP जॉइन करने का ऑफर दिया, इंकार करने पर एजेंसियों के पड़ने लगे छापे’, भूपेश बघेल ने लगाया आरोप

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया था। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि प्रस्ताव ठुकराने के बाद उनके ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसियों के छापे डलवाए गए। बघेल का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो चुका है, जिससे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

भूपेश बघेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें कई बार बातचीत के लिए बुलाया था। उनके अनुसार, इन बैठकों के दौरान उनसे उनके खिलाफ दर्ज मामलों और भरोसेमंद अधिकारियों के बारे में चर्चा की जाती थी। साथ ही मदद का संकेत भी दिया जाता था।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया कि जब भी वे बिना किसी राजनीतिक प्रतिबद्धता के इन मुलाकातों से लौटते थे, तो आठ से दस दिनों के भीतर उनके निवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू हो जाती थी। उन्होंने कहा कि एक बार छापे के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री को फोन कर स्थिति से अवगत कराया, जिस पर अफसरों से बात करने का आश्वासन दिया गया।भूपेश बघेल ने कहा कि बाद में उन्हें यह समझ आया कि यह कार्रवाई उन्हें भाजपा में शामिल करने के लिए दबाव की रणनीति का हिस्सा थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आगामी 18 फरवरी से कलेक्टर जनदर्शन अब हर बुधवार को