पीएम किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिलने से किसान परेशान, दिया आवेदन

पीएम किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिलने से किसान परेशान, दिया आवेदन

*- निजी भूमि पर टावर स्थापना का मुआवजा लंबित, किसान ने जनदर्शन में लगाई गुहार*

 

*- पोटियाकला में स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर की मांग*

 

*- जनदर्शन में कुल 130 आवेदन हुए प्राप्त*

 

दुर्ग, 09 फरवरी 2026/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में डिप्टी कलेक्टर श्री हितेश पिस्दा भी उपस्थित थे। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 130 आवेदन प्राप्त हुए।

इसी कड़ी में ग्राम मंचादुर के किसान ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि दिलाने की मांग की। कृषक ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि पिछले एक वर्ष से नहीं मिल रही है। किसान योजना का पात्र लाभार्थी है और पहले नियमित रूप से राशि मिलती रही है। किसान का कहना है कि आधार, बैंक खाता और मोबाइल नंबर सभी सही व अद्यतन हैं, फिर भी किस्त अटकी हुई है। इस पर कलेक्टर ने कृषि विभाग को परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

इसी प्रकार ग्राम मचान्दर के एक अन्य कृषक ने मुआवजा राशि प्राप्त नही होने की शिकायत की। किसान ने बताया कि उनकी भूमि पर पावरग्रिड द्वारा टावर स्थापित किया गया है, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजा राशि नहीं दी गई। मुआवजा गणना पत्रक में पास की भूमि के एक अन्य व्यक्ति का नाम शामिल हो गया है, जबकि वास्तविक प्रभावित भूमि स्वामी को भुगतान नहीं किया गया। पीड़ित किसान ने अनुविभागीय भू-अर्जन अधिकारी से मामले की जांच कर सही हितग्राही को मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस पर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग को मामले की जांच कर सही हितग्राही को मुआवजा राशि देने के निर्देश दिए।

पोटियाकला के पार्षद ने स्पीड ब्रेकर लगवाने आवेदन दिया। वार्ड क्रमांक 54 पोटियाकला में स्थित पोटिया स्कूल के सामने सड़क पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। इससे बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। स्कूल क्षेत्र में तीन से चार स्थानों पर स्पीड ब्रेकर जल्द बनवाने आवेदन दिया, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। इस पर कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को निरीक्षण कर शीघ्र कार्यवाही करने को कहा। इस दौरान जनदर्शन में विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला रूआबांधा भिलाई में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए
Next post Rajpal Yadav की हालत देख पसीजा Sonu Sood का दिल, 9 करोड़ के कर्जे में डूबे एक्टर की मदद के लिए बढ़ाया हाथ