राशनकार्डधारी 28 फरवरी तक कराए ई-केवाईसी

राशनकार्डधारी 28 फरवरी तक कराए ई-केवाईसी

राशनकार्डधारी 28 फरवरी तक कराए ई-केवाईसी

दुर्ग, 06 फरवरी 2026/ भारत सरकार, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में ’एक राष्ट्र एक राशनकार्ड’ (वन नेशन वन राशनकार्ड) योजनांतर्गत सभी हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 4,96,354 राशनकार्ड प्रचलित है। इन राशनकार्डों में 16,86,164 सदस्य पंजीकृत है। इन सदस्यों में 14,86,690 सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण हो गया है। 1,99,474 लाख सदस्यों का ई-केवाईसी शेष है। भारत सरकार द्वारा 05 वर्ष से कम उम्र के सदस्यों को ई-केवाईसी में छूट दिया गया है।

खाद्य नियंत्रक दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार सभी उचित मूल्य दुकानों में संचालित ई-पॉस मशीन में ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा जारी ’मेरा ई-केवाईसी’ एप के माध्यम से भी ई-केवाईसी की जा सकती है। मेरा ई-केवाईसी एप के माध्यम से ई-केवाईसी करने हेतु एन्ड्रायड मोबाईल में गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर हितग्राही राज्य का चयन कर अपना आधार नम्बर डालकर, आधार ओटीपी के माध्यम से फेस ई-केवाईसी कर सकते है। सभी राशनकार्डधारकों से अपील की गई है कि वे अपने राशनकार्ड में सम्मिलित ऐसे सदस्यों जिनका ई-केवाईसी अपूर्ण है, उनका ई-केवाईसी समीपस्थ शासकीय उचित मूल्य दुकान/ मेरा ई-केवाईसी एप के माध्यम से 28 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सरकार ओबीसी समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय है और प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही तय करने की कोशिश कर रही है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*
Next post बलौदाबाजार के लवन तहसील में उप पंजीयक कार्यालय की स्वीकृति, पंजीयन होंगे आसान