बृजमोहन अग्रवाल और मंत्री गजेंद्र यादव में ‘राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी’ पर विवाद, सांसद ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप।

राज्य में 9 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी’ पर विवाद गहरा गया है। संसद बृजमोहन अग्रवाल ने खुद को भारत स्काउट गाइड की राज्य परिषद का अध्यक्ष बताते हुए आयोजन को स्थगित करने को घोषणा कर दी।

मंगलवार की शाम इंटरनेट पर वायरल इस सूचना के बाद स्काउट गाइड के राज्य आयुक्त इंदर जोत सिंह खालसा ने इंटरनेट मोहिया पर भ्रामक प्रचार बताते हुए मोर्चा खोल दिया। पूरे प्रकरण में बड़ी चुनौती केया रूप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बीच स्काउट गाइड के अध्यक्ष पद की दावेदारी मुख्य है।

देनों अध्यक्ष होने का दावा कर रहे हैं। बृजमोहन का दावा है कि 10 करोड़ की वित्तीय अनियमितता के कारण आयोजन को रद कर दिया गया है। इस आयोजन की नवा रापपुर में होना था, लेकिन गलत तरीके से बालोद में व्यवस्था की गई है। यदि आयोजन होता है तो यह शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी होगी।

 

इस मामले में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते के ईओडब्ल्यू और एसीपी में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव समेत अन्य पर एफआइआर करने और करने की मांग को थी।

 

गजेंद्र यादव- कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भिलाई में मीडिया से कहा कि कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। स्काउट गाइड का सालभर का कार्यक्रम पहले से तय रहता है। भारत स्क्वाउट गाइड छत्तीसगढ़ के लिए प्रस्ताव आया है। जेम पोर्टल से कलेक्टर की अध्यक्षता में पांच करोड़ का टेंडर हुआ है। आरोप मिथ्या हैं। सरकार को बदनाम किया जा रहा है।

खालसा स्काउट एवं गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालय आयोजन स्थल के विवाद पर अनभिज्ञता जता रहे है। उनका कहना है कि उन्हें रायपुर के पुराने प्रस्ताव की जानकारी ही नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि राज्य की कार्यकारिणी ने तय किया था कि आयोजन बालोद में किया जाए।

 

इतने लोगों के आने की संभावना

जंबूरी में देशभर के लगभग 12 हजर से 15 हजार वर रेंजरों के आगमन की संभावना है। 5,500 पहुंच चुके हैं। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और रोवर-रेंजरों के स्वागत को तैयार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ब्रश करते वक्त फटी गर्दन की नस, रायपुर के डॉ. आंबेडकर के डॉक्टरों ने बचाई मरीज की जान; दुनियाभर में सिर्फ ऐसे 10 मामले दर्ज।
Next post वेनेजुएला पर बहस में न उलझे भारत, रूस-चीन को खुली चुनौती, अमेरिकी हमले से नई दिल्ली को ये 3 बड़े फायदे।