महिला कारागार में हुए दंगे में 41 कैदियों की मौत

होंडुरास; एक अमेरिकी देश  होंडुरास की जेल में मौत ने तांडव मचा दिया है। यहां महिला जेल में मंगलवार को हुए दंगे में 41 कैदियों की जलने से मौत की खबर है। दो गिरोहों के बीच अवैध गतिविधियों को लेकर हिंसा हुई। इस हिंसा में जलने से 41 कैदयों की मौत हो गई। होंडुरास की राष्ट्रीय पुलिस जांच एजेंसी के प्रवक्ता यूरी मोरा ने कहा कि अधिकांश पीड़ितों को जला दिया गया था, लेकिन होंडुरास की राजधानी तेगुसीगाल्पा से लगभग 30 मील उत्तर-पश्चिम में तमारा में जेल में कैदियों को गोली मारने की भी खबरें थीं।

7 गंभीर महिला कैदियों को अस्पताल में किया गया भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी और चाकूबाजी में घायल कम से कम 7 महिला कैदियों को राजधानी तेगुसिगाल्पा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। देश की जेल प्रणाली की प्रमुख जुलिसा विलानुएवा ने कहा कि जेलों के अंदर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अधिकारियों द्वारा हाल ही में किए गए प्रयासों के कारण दंगा शुरू हुआ। इसकी वजह से मंगलवार को जेल में हिंसा हुई। उन्होंने कहा कि जेल में संगठित गिरोह के खिलाफ कदम उठाए जा रहे हैं।

क्षमता से दोगुना कैदी रखे गए हैं जेल में

उन्होंने कहा कि जेलों में सक्रिय गिरोह अपना व्यापक नियंत्रण रखते हैं। साथ ही कैदी अक्सर अपने स्वयं के नियम निर्धारित करते हैं और प्रतिबंधित सामान बेचते हैं। अमेरिका मीडिया के मुताबिक, होंडुरास की राष्ट्रीय महिला जेल में लगभग 800 कैदियों  रखा गया है, जो इसकी क्षमता से दोगुना है। 2020 में होंडुरास जेल में कई हिंसक घटनाएं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पत्नी के अंतिम संस्कार के चंद घंटों के बाद पति ने भी कर ली आत्महत्या..
Next post विधायक देवेंद्र यादव पहुंचे मंदिर भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की सहपरिवार पूजा अर्चना कर भगवान जगन्नाथ से भिलाईवासियों की सुंख शांति और समृद्धि की कामना की