पढ़ा दिया प्रेम का पाठ छात्रा से टीचर ने रचाई शादी

बिहार:  मटुकनाथ और जूली की जैसी एक और प्रेम कहानी सामने आई है। समस्तीपुर में एक टीचर ने अपनी ही छात्रा से शादी कर ली। दोनों की उम्र में 22 साल का फर्क है। छात्रा कोचिंग पढ़ने आती थी। इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी कर ली। इसका वीडियो सामने आया है। मामला समस्तीपुर के रोसड़ा बाजार का है।

टीचर ने गुरुवार को मंदिर में जाकर शादी रचाई। शादी के गवाह आसपास के लोग बने। टीचर की उम्र 42 साल है, जबकि छात्रा 20 साल की है। शादी में आए लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि श्वेता कुमारी रोसड़ा बाजार स्थित संगीत कुमार के कोचिंग में इंग्लिश पढ़ने आती थी। वहीं, दोनों में प्यार शुरू हुआ।

फिर दोनों ने प्रेम विवाह किया। बाद में उसे कानूनी मान्यता देने के लिए कोर्ट मैरिज कर लिया। दोनों रोसड़ा बाजार के ही रहने वाले हैं। दोनों के घर की दूरी लगभग 800 मीटर है। शिक्षक का पत्नी की देहांत कई वर्ष पहले हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सौम्या चौरसिया की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संपत्ति अटैच
Next post 1.37 करोड़ का सोना,हैदराबाद हवाईअड्डे पर यात्री के पास मिला