महाराष्ट्र में हादसा ओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह. गिरे 20 लोग, 8 की हालत गंभीर

महाराष्ट्र  चंद्रपुर में बड़ा हादसा हुआ है. दरअसल बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया. इस दौरान कई यात्री ब्रिज से नीचे  गिरे

जानकारी के मुताबिक ब्रिज की ऊंचाई करीब 60 फिट थी. यानी 60 फीट ऊंचाई से लोग नीचे पटरी पर गिरे है.

बता दें कि इस हादसे में करीब 20 यात्री बुरी तरह घायल हुए हैं. जिनमें से 8 की हालत नाजुक बताई जा रही है.

गौरतलब है कि काजीपेट पुणे एक्सप्रेस पकड़ने के लिए कई यात्री 1 नंबर प्लेटफार्म से 4 नंबर प्लेटफार्म पर जा रहे थे.

तभी अचानक इस पुल का एक हिस्सा ढह गया. घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post विक्रम गोखले का पुणे में हुआ निधन
Next post राजभाषा दिवस पर 13 साहित्यकारों को सम्मानित, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल